Advertisement
कड़ाके की ठंड में खुले खेत में सोने को मजबूर किसान, इस वीडियो में देखें ग्राउंड रिपोर्ट

कड़ाके की ठंड में खुले खेत में सोने को मजबूर किसान, इस वीडियो में देखें ग्राउंड रिपोर्ट

किसानों को रात-रात भर जागकर ठंड के इस मौसम में खेत में ही सोना पड़ रहा है. वजह है आवारा पशु जो खेत मे लगी फसल को नष्ट करते हैं. उनसे खेत की रक्षा के लिए तरह-तरह के जुगाड़ भी किए जा रहे हैं और रात भर जागना भी पड़ रहा है. आवारा पशुओं की समस्या काफी पुरानी है. इस वजह से फसलों को भी काफी नुकसान हो जाता है. कई बार ये मुद्दा सामने आ चुका है, मगर उसका कोई उचित हल नहीं मिल पाता है और इसकी सजा भुगतनी पड़ती है अन्नदाता किसान को. आज के हालात भी यही हैं कि किसान को रात-रात भर जागकर फसल की रखवाली करनी पड़ती है. रात में पशु फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसी अंदेशे और डर से किसान सोते भी नहीं है. खेत में ही पुआल के घर बनाकर रहने को मजबूर हो जाते हैं. इस कड़ाके की ठंड में इन हालातों का सामना करना हर किसान के लिए बेहद मुश्किल भरा होता है. देखिए ये रिपोर्ट