देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के विदेशी फूलों की खेती होती है. ऐसा ही एक फूल है ग्लेडियोलस फूल (Gladiolus Flower). जो साउथ अफ्रीका (South Africa) से भारत (India) लाया गया था. भारत के नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NBRI | CSIR-National Botanical Research Institute) में इस फूल की 120 प्रजातियों का जर्म प्लाज्म में सुरक्षित है. फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत ग्लेडियोलस फूल की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. एनबीआरआई की प्रधान वैज्ञानिक डॉ दयाशंकर सिंह इस फूल की 10 से ज्यादा प्रजातियों को विकसित कर चुके हैं. देखें किसान तक (Kisan Tak) का ये वीडियो
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today