भारत में दूध देने वाली देसी गाय की तमाम नस्लें मौजूद हैं. एक नस्ल ऐसी भी है, जिसे राजस्थान की रानी भी कहते हैं. इस गाय को कामधेनु की उपाधि की गई है. हम बात कर रहे हैं राठी गाय की, जिसकी उत्पत्ति को रेगिस्तान में हुई है, लेकिन बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर से लेकर पंजाब बॉर्डर तक अपनी रुतबा कायम किया है. राठी गाय को देसी नस्ल की सबसे सुंदर गाय भी कहते हैं. ये आकर्षक होने के साथ-साथ सहनशील भी है, जो कम चारे में ही अपना गुजारा कर लेती है और कम से कम 6 से 8 लीटर प्रति दिन तक दूध उत्पादन देती है. इसका ताल्लुक सीधा हमारे वेद-पुराणों में भी है. लेकिन अब इनकी संख्या कम हो रही है. इस वीडियो में जानिए राठी गाय के बारे में.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today