पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की आज जयंती है और इसी उपलक्ष्य में देश भर में किसान दिवस (Kisan Diwas) मनाया जाता है. चौधरी चरण सिंह के करीबी और चार यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर रहे जयपुर निवासी डॉ. के.एस. राना ने किसान तक को बताया कि एक बार जब राजीव गांधी पीएम थे तो विपक्ष का प्रतिनिध मंडल उनसे मिलने गया. एक मांगपत्र भी तैयार किया गया. इसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) भी शामिल थे. जब सभी लोग मीटिंग वाले कमरे में पहुंचे तो राजीव गांधी खुद अपनी कुर्सी से उठकर दरवाजे पर आए और चौधरी चरण सिंह के पैर छूते हुए कहा - नानाजी प्रणाम.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today