Advertisement
गायों के साथ जिंदगी जीते है भारवाड़ समुदाय के लोग, देखें वीडियो

गायों के साथ जिंदगी जीते है भारवाड़ समुदाय के लोग, देखें वीडियो

महाराष्ट्र में पुणे के डिंगोरे गांव में बीते कई साल से भारवाड़ समुदाय के लोग रह रहे हैं. भारवाड़ समुदाय के ये लोग मूल रूप से गुजरात के निवासी हैं. जमीन नहीं होने की वजह से महाराष्ट्र में पलायन किया. डिंगोरे गांव में बंजर पड़ी जमीन पर पशुपालन कर रहे हैं. इससे ये लोग एक दिन में 60 लीटर दूध का उत्पादन कर रहे हैं. पशुपालन के जरिए ये लोग जैसे-तैसे गुजारा कर रहे हैं. बता दें कि भारवाड़ समुदाय के ये लोग कच्चे मकानों में रह रहे हैं. इन लोगों ने सरकार से भारवाड़ समुदाय पर ध्यान देने की अपील की है. देखें वीडियो.