Advertisement
इस गांव में आज भी मौजूद हैं सैकड़ों साल पुराने मंदिर, रोचक है कहानी, देखें वीडियो

इस गांव में आज भी मौजूद हैं सैकड़ों साल पुराने मंदिर, रोचक है कहानी, देखें वीडियो

Muraina Temples: एमपी में मुरैना जिले के पर्यटन ग्राम टूरिस्ट सर्किट का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव बटेश्वर गांव (Bateshwar Village) है. इस गांव काे स्थानीय भाषा में लोग बटेसर भी कहते हैं. 'किसान तक' के ''इलेक्शन कारवां'' ने बटेश्वर में बिखरी पड़ी पुरातात्वि‍क महत्व की विरासत को संजाेने के सरकार की कोश‍िशों का जायजा लिया. केन्द्र सरकार के वित्तीय सहयोग से मप्र सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तकनीकी मार्गदर्शन में प्राचीन मंदिरों के जीर्णाद्धार का काम जारी है. सदियों पहले जमींदोज हो चुकेे इन मंदिरों के भग्नावशेषों को जोड़ कर इन्हें मूल स्वरूप देने का काम साल 2017 से किया जा रहा है.