Advertisement
इस बार का बारामती कृषक मेला क्यों है खास, देखें वीडियो

इस बार का बारामती कृषक मेला क्यों है खास, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के बारामती में आयोजित कृषक मेला 2023 में खूब रौनक दिख रही है. इस मेले में अब तक क‍िसान समेत 75 हजार लोग पहुंचे हैं. किसान कई सौ क‍िलोमीटर की यात्रा करके मेले में पहुंच रहे. बारामती के कृषि विकास ट्रस्ट के चेयरमैन राजेंद्र पवार से किसान तक की टीम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में होम्योपैथी का प्रयोग क‍िसानों को पसंद आ रहा है. क‍िसान फसलों में होम्योपैथी के बारे में जानना चाह रहे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मिलेट्स को लेकर भी काम किया जा रहा है.