Banarasi Paan: बनारसी पान दुनियाभर में मशहूर है. काशी आने वाला कोई भी खास मेहमान बिना पान खाए लौटता नहीं है पान चाहे देश के किसी भी हिस्से का हो. लेकिन बनारस में आकर वो बनारसी पान ही कहलाता है. लेकिन दुख की बात ये है कि अब बनारस में पान की खेती का दायरा सिमट चुका है. बनारस में पान की खेती में लगने वाली बीमारियों के चलते किसानों ने इस खेती से दूरी बना ली है. वहीं बनारस में अब मगही साची ,जगन्नाथी और देसी पान की सबसे ज्यादा बिक्री है. बिहार में मगही पान बिहार के नालंदा और मगध क्षेत्र से आता है. तो वही जगन्नाथी उड़ीसा से आता है और साक्षी पान बंगाल से आता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today