ये वीडियो कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vighyan Kendra) वैशाली की है. इस वीडियो में वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा केले के थम से रेशा बनाने वाली मशीन के बारे में बता रही हैं. उनका कहना है कि अक्सर देखने को मिलता है कि लोग केले की खेती के दौरान फल लेने के बाद उसके डंठल यानी थम को फेंक देते हैं. लेकिन अब किसान उसके डंठल को फेंकने की जगह केला रेशा निष्कर्षण मशीन से रेशा बना सकते हैं. इसके साथ ही इससे कई उत्पाद बनाकर बाजार में आसानी से बेच सकते हैं. इस वीडियो में देखिए ये कैसे कमाई का जरिया बन सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today