आम की कई किस्में होती हैं और तरह तरह के लोगों को तरह तरह की किस्मों के आम पसंद हैं, लेकिन आज हम जिस आम की बात कर रहे हैं, वो पूरी दुनिया में सिर्फ एक जगह होता है और इसका स्वाद ऐसा है कि ये सभी आमों को पीछे छोड़ देता. मैंगो मैन कहे जाने वाले कलीमुल्लाह खान ने किसान तक को बताया की 1990 के समय देश में आम को लेकर प्रदर्शनी आयोजित की गई थी. नई किस्मों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के चलते अब्दुल्ला ग्रेट आम की वैरायटी को पहला इनाम मिला था. बता दें कि मलिहाबाद की अब्दुल्लाह नर्सरी में 120 साल पुराना एक आम का पेड़ है जिस पर एक नहीं बल्कि 300 तरह के आम के फल लगते हैं. ये पेड़ अक्सर चर्चा में रहता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today