
हल्दी की खेती देशभर में की जाती है और इसका उपयोग हर घर में किया जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि हल्दी का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक पहुंचती है हल्दी. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

भारत में सबसे अधिक हल्दी का उत्पादन तेलंगाना में होता है. यानी हल्दी उत्पादन के मामले में ये राज्य अव्वल है. यहां के किसान हर साल हल्दी का सबसे अधिक उत्पादन करते हैं. देश के कुल हल्दी उत्पादन में तेलंगाना की 28.09 फीसदी की हिस्सेदारी है. यहां की मिट्टी और जलवायु हल्दी के लिए बेहतर मानी जाती है.

दुनियाभर में हल्दी की जितनी खपत होती है. उसमें भारत अकेले 80 प्रतिशत का उत्पादन करता है. वहीं उत्पादन की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र का भी नाम है, जहां के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं. इसी वजह से उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है. देश के कुल हल्दी उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 22.34 फीसदी है.

हल्दी से कई तरह की औषधियां भी तैयार की जाती हैं. वही आजकल हल्दी का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जा रहा है. वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर कर्नाटक का है. यहां हल्दी का 11.14 फीसदी उत्पादन होता है.

हल्दी की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. वहीं हल्दी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. अब जान लीजिए कि तमिलनाडु हल्दी के उत्पादन में चौथे नंबर पर है. इस राज्य के किसान हर साल 8.13 फीसदी हल्दी का उत्पादन करते हैं.

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार हल्दी की पैदावार में पांचवें स्थान पर आंध्र प्रदेश है. आंध्र प्रदेश में हर साल किसान 6.35 फीसदी हल्दी का उत्पादन करते हैं. वहीं ये पांच राज्य मिलकर 75 फीसदी हल्की की उत्पादन करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today