लहसुन की खेती करने वाले किसान कई बार शिकायत करते हैं कि उनके लहसुन की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं. लहसुन में पीलापन का कारण एवं नियंत्रण की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण किसानों को इस समस्या से निजात पाने में बहुत कठिनाई होती है. इसके चलते उन्हें अच्छा उत्पादन और मुनाफा नहीं मिल पता है. जिससे उनकी मेहनत का अच्छा फायदा नहीं मिल पाता. कई जगहों पर मौसम में परिवर्तन के कारण लहसुन में भयंकर पीलापन देखने को मिल रहा है. पौधों की पत्तियां एक से दो इंच ऊपर से सूख रही हैं. इस समस्या से अधिकांश जगहों पर किसान परेशान हैं. इस समय लहसुन बहुत महंगे रेट पर बिक रहा है, इसलिए किसान ध्यान नहीं देंगे तो उनका काफी नुकसान हो जाएगा.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today