लीची प्रेमियों का इंतजार बस खत्म होने वाला है. बाजार में शाही लीची आने वाली है. किसान राजकुमार सिंह कहते हैं कि आने वाले दस दिनों में शाही लीची बाज़ार में बड़े पैमाने पर आनी शुरू हो जाएगी. अभी कुछ जगहों की लीची बाजार में मौजूद है. किसान राजकुमार सिंह आगे कहते हैं कि इस बार कभी धूप कभी बारिश ने लीची के साइज पर असर डाला है. ज़रूरत से ज़्यादा दवा का भी उपयोग हो रहा है. अभी जो लीची बाज़ार में मौजूद है उसमें मीठापन कम रहता है, लेकिन दस दिन बाद आने वाली शाही लीची बहुत ज़्यादा मीठी रहेगी. इसके साथ ही अगर बारिश होती है तो इसका साइज भी बढ़ेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today