किसान सौंफ की खेती कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. रेतीली भूमि को छोड़कर इसकी खेती किसी भी प्रकार के जमीन पर की जा सकती है. मिट्टी का पीएच मान 6.6 और 8.0 इसकी खेती के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त है. इसके अच्छे पैदावार के लिए 20 से 30 डिग्री का तापमान होना बेहद जरूरी माना जाता है. कैमूर के खरहरिया गांव के रहने वाले किसान ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि सौंफ की खेती से अधिक कमाई की जा सकती है. क़रीब एक बीघा में तीन से चार क्विंटल तक सौंफ होती है.वहीं बाजार में चार हजार से अधिक की कमाई हो जाती है. इस वीडियो में जानें सौंफ की खेती के बारे में.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today