महाराष्ट्र के पशुपालक इस बात को लेकर परेशान हैं कि चारे का रेट बढ़ रहा है लेकिन उन्हें दूध का अच्छा दाम नहीं मिल रहा है. दूध का असली फायदा डेयरी वाले उठा रहे हैं. नासिक जिले के पशुपालक सोमनाथ ने बताया कि डेयरी पर दूध बेचने पर पशुपालकों को 30 से 40 रुपये प्रति लीटर तक का ही दाम मिलता है. जबकि उपभोक्ताओं को 70 रुपये तक दूध खरीदना पड़ रहा है. उनके पास पहले 50 भैंस थी लेकिन चारे की कमी की वजह अब सिर्फ 40 रह गई हैं. दस को उन्होंने बेच दिया. पहले जो चारा पहले 1300 रुपये में मिलता था आज उसका दाम 2100 रुपये हो गया है. चारे की महंगाई से पशुपालकों को सबसे ज्यादा घाटा हो रहा है. किसान ने बताया कि हर एक भैंस पर दवाई और चारा पर औसतन रोजाना 200 से 300 रुपये तक का खर्च हो रहा है. लेकिन अब इतनी कमाई नहीं रह गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today