वर्तमान समय में देश में बड़े क्षेत्रफल पर सब्जियों की खेती उगाई जाती है. अगर आप भी सब्जियों की खेती आधुनिक और उन्नत खेती को करना चाहते हैं, तो आप उसमें अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. आपको यह जानना भी ज़रूरी है कि जनवरी और फरवरी महीने में आप सब्जियों की उन्नत किस्में लगा सकते हैं, जिससे मार्च और अप्रैल महीने तक अच्छा उत्पादन लिया जा सके. अच्छी पैदावार लेने के लिए बढ़िया पौधों के साथ-साथ उनकी उन्नत फसल का उत्पादन होना बहुत ज़रूरी है. हर सब्जी के लिए पनीरी तैयार करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है पर मिर्च, गोभी, बैंगन, टमाटर, प्याज़ आदि की नर्सरी तैयार किये बिना बढ़िया और मुनाफे वाली खेती नहीं की जा सकती है. पनीरी लगाने से नर्सरी में पौधों की जड़ों का बहुत अच्छा विकास होता है जिससे वह पौष्टिक तत्वों को अच्छी तरह ग्रहण कर लेती है और बढ़िया पैदावार का मुख्य कारण बन जाती है. इस वीडियो में जानें सब्जी की खेती के बारे में.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today