सर्दियों में फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए खेत में शेडनेट (shade net) लगाएं. शेडनेट की सहायता से किसान कई एकड़ फसल को सुरक्षित रख सकते हैं. किसान अपनी फसल की देख रेख को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं, आंधी, तूफान और असमय बारिश के कारण फसलों में काफी नुकसान होने की सम्भावना बनी रहती है, जिसके चलते किसान बहुत असमंजस और नुकसान होने के भय में जीते हैं. सर्दियों में फसल को प्रतिकूल मौसम एवं कीटों से अच्छा खासा नुकसान होता है. बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले ज्योति प्रकाश शेडनेट हाउस की मदद से किसान आधा एकड़ ज़मीन में सब्ज़ी की खेती करते हैं. जिनमें शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्च सहित अन्य तरह की नर्सरी भी तैयार करते हैं. जिससे वो करीब 2-3 लाख तक की कमाई करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today