कम पानी में भी टोकरी भरकर पैदावार देगी बैंगन की ये खास वैरायटी, यहां से खरीदें सस्ते में बीज

कम पानी में भी टोकरी भरकर पैदावार देगी बैंगन की ये खास वैरायटी, यहां से खरीदें सस्ते में बीज

देश के किसान मौजूदा समय में धान-गेहूं के अलावा सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन बैंगन के बीज बेच रहा है.

Advertisement
कम पानी में भी टोकरी भरकर पैदावार देगी बैंगन की ये खास वैरायटी, यहां से खरीदें सस्ते में बीजबैंगन की खेती

बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसकी बाजार में मांग कभी कम नहीं होती. सालभर इसकी अच्छी बिक्री होती है और यही वजह है कि भारत में किसान इसकी बड़े पैमाने पर खेती करते हैं. स्वाद से लेकर कमाई तक, बैंगन किसानों के लिए हमेशा फायदेमंद फसल माना जाता है. सबसे खास बात यह है कि बैंगन का पौधा लंबे समय तक फल देता है, क्योंकि यह एक बारहमासी पौधा है. यही कारण है कि कई किसान सालभर अलग-अलग मौसम में इसकी खेती करते हैं. अगर आप भी खेती या घर के गमले में बैंगन उगाने की सोच रहे हैं, तो सही किस्म चुनना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग इसी बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कौन सी वैरायटी ज्यादा उत्पादन देगी, कौन सी जल्दी तैयार होगी. ऐसे में अगर आप इस महीने अपने गार्डन में बैंगन लगाना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बैंगन की बीज ऑनलाइन आसानी से अपने घर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें बैंगन के बीज

देश के किसान मौजूदा समय में धान-गेहूं के अलावा सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन बैंगन का पूसा हरा बैंगन-1 किस्म के बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं. बता दें कि बैंगन की खेती मई महीने में की जाती है.

पूसा हरा बैंगन-1 की खासियत

वैसे तो बैंगन की बहुत सारी किस्में हैं, लेकिन किसानों को गर्मी के दिनों में बैंगन की पूसा हरा बैंगन-1 किस्म की खेती करनी चाहिए. पूसा हरा बैंगन-1 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा विकसित बैंगन की एक उन्नत और खास किस्म है. यह जल्दी तैयार होने वाली वैरायटी है, जिसकी फसल लगभग 55 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. इस किस्म के फल हरे रंग के, अंडाकार और गोल आकार के होते हैं, जो देखने में आकर्षक लगते हैं और बाजार में अच्छी मांग रखते हैं।.खास बात यह है कि यह हरे रंग के फलों वाली अपनी तरह की पहली उन्नत किस्म मानी जाती है. पूसा हरा बैंगन-1 में एंटीऑक्सीडेंट (फिनोल) की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो इसे पौष्टिक बनाती है. साथ ही इसमें कई रोगों से लड़ने की अच्छी क्षमता भी होती है, जिससे फसल को नुकसान कम होता है.

पूसा हरा बैंगन-1 की कीमत

अगर आप बैंगन की खेती करना चाहते हैं तो पूसा हरा बैंगन-1 किस्म के 100 ग्राम का पैकेट फिलहाल 17 फीसदी छूट के साथ 100 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसे खरीद कर आप आसानी से बैंगन की खेती और गार्डनिंग कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

गमले में कैसे उगाएं बैंगन

  • सबसे पहले आप छोटे गमले में पॉटिंग मिक्स से भर दें.
  • अब इसमें बैंगन के बीज डालें और ऊपर से हल्की सी मिट्टी से ढक दें.
  • उसके बाद पानी का स्प्रे कर दें.
  • अब आपको गमले को ऐसी जगह रखना है जहां सीधी धूप न आती हो.
  • ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा न हो, अगर आपको जरूरत दिखे तभी पानी डालें.

कैसे करें बैंगन की खेती?

बैंगन की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है और इसमें पैदावार अधिक होती है. साथ ही जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए. इसके अलावा सिंचाई की उचित व्यवस्था होना भी जरूरी है. वहीं, बैंगन की खेती किसी भी जलवायु में आसानी से की जा सकती है. अधिक पैदावार के लिए बैंगन के बीजों की सही तरीके से बुवाई करनी चाहिए. पौधा या बीज लगाते समय दो पौधों और दो क्यारियों के बीच करीब 60 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए. 

POST A COMMENT