Advertisement
Video: युवक का अनोखा जुगाड़, AC नहीं गोबर ने की ठंडी कार

Video: युवक का अनोखा जुगाड़, AC नहीं गोबर ने की ठंडी कार

गोबर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. आज भी कई लोग घर को गोबर से लीपते हैं. पूजा में गोबर के उपलों का इस्तेमाल किया जाता है. बंगाल के हुगली में एक युवक ने अजब-गजब देसी जुगाड़ निकाला है. उसने अपनी गाड़ी को ठंडा रखने के लिए गोबर का लेप लगाया. बता दें कि इन दिनों बंगाल के हुगली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है. भीषण गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. जिसके चलते युवक ने ऐसा किया. इस वीडियो में देखें युवक ने कैसे अनोखी तरकीब से अपनी गाड़ी का ठंडा कर दिया.