आम की फसल में मंजर लगने के बाद अब उसमें फल के दाने आने शुरू हो चुके हैं. लेकिन मौसम में हो रहे बदलाव और अप्रैल के महीने में कई तरह के आम के पेड़ में रोग लगने की संभवाना बढ़ जाती है. इसके बारे में रोहतास जिले के केवीके के वैज्ञानिक रत्न कुमार ने बताया कि आम के मंजर लगने के बाद उसका आकार मटर के आकार हो चुका है. इस दौरान किसान भाई को दवा का छिड़काव करना जरूरी है. क्योंकि इस दौरान दवा छिड़कने से फल रुकता है. साथ ही आम के पेड़ की सिंचाई करनी जरूरी है. राज्य में आम का फल इस वर्ष अच्छा आया है. वहीं, जर्दालु आम का मंजर भी बहुत बढ़िया आया है.वहीं फरवरी में गर्मी होने से कई फलों पर मंजर नहीं आया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today