पूरे विश्व में पेय पदार्थों के लिए बड़े पैमाने पर स्ट्रॉ का उपयोग होता है. देश के भीतर भी प्लास्टिक के स्ट्रॉ के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंधित कर दिया है. वहीं, अब कागज से बने हुए स्ट्रॉ का उपयोग किया जा रहा है. कागज बनाने के लिए भी पेड़ों का उपयोग होता है. इस दिशा में वाराणसी के पद्मश्री से सम्मानित किसान ने गेहूं की डंठल से बना पूर्णतया नेचुरल स्ट्रॉ का निर्माण किया है. इस स्ट्रॉ का उपयोग किसी भी पेय पदार्थों को पीने में किया जा सकता है. पद्मश्री से सम्मानित किसान चंद्रशेखर रघुवंशी बताते हैं उन्होंने एक खास प्रजाति की गेहूं के डंठल का उपयोग स्ट्रॉ बनाने के लिए किया है. यह स्ट्रॉ काफी मजबूत है और हमारी सेहत के लिए भी पूर्णतया सुरक्षित है. विदेशों में इसका उपयोग जारी है. देश के भीतर सरकार इसके उपयोग को बढ़ा सकती है जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today