ये पटना के सीरियल और फिल्म डायरेक्टर अनिल पॉल हैं. अनिल पॉल 24 सालों से छत पर खेती कर रहे हैं. खास बात ये है कि अनिल पॉल ने 18 सालों से किचन वेस्ट घर से बाहर नहीं फेंका. अनिल फलों के छिलकों और सब्जियों के छिलकों का ही खाद बनाते हैं. अनिल पॉल का कहना है कि छत पर खेती करने के लिए सबसे जरूरी है आपका पैशन. अनिल ने अपने छत पर वैजयंती से लेकर नींबू, पैशन फ्लावर जैसे कई पौधे लगाए हुए हैं. देखिए ये खास रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today