मॉनसून (Monsoon) के तीसरे महीने अगस्त के शुरुआती सप्ताह से राज्य के करीब सभी जिलों में बारिश (Rain) हो रही है. जिसके बाद से किसान (Farmer) एकबार फिर धान की रोपनी (Dhaan Ki Ropai) करना शुरू कर चुके हैं. वहीं कृषि वैज्ञानिक खरीफ सीजन (Kharif Season) में धान की खेती सहित अन्य फसलों की खेती को लेकर किसानों को सलाह दे रहे है.जिसके तहत वे किसान को इस समय रोपनी के समय पौधों की संख्या से लेकर रोगों के बारे में जानकारी दिया. इसके साथ ही जहां सिंचाई की बेहतर सुविधा नहीं है वैसे जमीन में वैकल्पिक खेती करने की सलाह दे रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today