मत्स्य पालन क्षेत्र को आय और रोजगार उत्पन्न करने वाले एक शक्तिशाली क्षेत्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, क्योंकि यह कई सहायक उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करता है और यह सस्ता और पौष्टिक भोजन का स्रोत है, साथ ही साथ यह देश की आर्थिक रूप से पिछड़ी आबादी के एक बड़े वर्ग के लिए आजीविका का साधन भी है। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में मत्स्य क्षेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. मत्स्य पालन क्षेत्र, भारत में तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है, जो 28 मिलियन से ज्यादा लोगों को आय और रोजगार का अवसर प्रदान करने के अलावा देश की एक बड़ी आबादी को पोषण और खाद्य सुरक्षा भी प्रदान करता है. आजकल मत्स्य पालन चलन में है. चित्रकेतू प्रसाद बिहार के नालंदा ज़िले के बिहारशारिफ़ के रहने वाले हैं. जो पिछले चार साल से मछली पालन करते हैं. ये मछलियों को चारा बाहर से खरीदकर नहीं खिलाते हैं, बल्कि घर का बना चारा देते हैं. इन्होंने एमबीए की पढ़ाई करने के बाद से घर पर ही रहकर खेती की है और सालाना पांच से छह लाख रुपये तक की कमाई करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today