Advertisement
महिलाओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं गुड़, देखें वीडियो

महिलाओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं गुड़, देखें वीडियो

गुड़ का सेवन (Gud Khane Ke Fayde) प्राचीन काल से ही होता रहा है. वर्तमान समय में गुड़ का उपयोग धीरे-धीरे कम हो गया है. ऐसा नहीं कि गुण उपलब्ध नहीं है बल्कि चीनी के दौर में गुड़ की वेल्यू घट गई है. गुड़ का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है. हर व्यक्ति को 40 ग्राम गुड़ का प्रतिदिन जरूर सेवन करना चाहिए. इससे कई सारी बीमारियों से भी बचाव होता है. महिलाओं के लिए गुड़ का सेवन तो काफी जरूरी बताया गया है. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के तौर पर कार्यरत डॉ प्रियंका सिंह ने बताया कि महिलाओं को गुड़ का सेवन रोज करना चाहिए. गुड में आयरन की मात्रा 11 मिलीग्राम होती है . महिलाओं में आयरन की कमी काफी होती है. इसलिए उनके लिए गुड जरूरी है. गुड में कैल्शियम की मात्रा 70 मिलीग्राम पाई जाती है जो महिलाओं को कैल्शियम की कमी से बचाता है.