Coconut Farming: नारियल की खेती ज्यादातर समुद्री इलाकों में की जाती है. लेकिन बिहार के हाजीपुर के एक नर्सरी में भी नारियल की खेती हो रही है. नर्सरी के बिजनेस से जुड़े भोला कुमार से किसान तक की टीम ने मुलाकात की. बता दें कि वो पिछले करीब 1 दशक से नर्सरी के बिजनेस से जुड़े हैं. किसान तक से बातचीत में उन्होंने बताया कि नारियल का पौधा लगाने के लिए डेढ़ फीट गड्ढा होना चाहिए. हर महीने 1 किलो नमक का घोल डालना चाहिए. पौधे की आसपास की मिट्टी को नमकीन किया जाता है. इस वीडियो में जानें बिहार जैसे राज्यों में नारियल का पौधा लगाने का सही तरीका.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today