मौसम में बदलाव के बीच खेत की मिट्टी की जांच बहुत जरूरी है. पटना के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रकाश चंद्र गुप्ता से किसान तक की टीम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच के लिए मई महीना सबसे उपयुक्त है. जांच के लिए खेत के अलग-अलग हिस्सों से मिट्टी निकालनी चाहिए. कम से कम 5 जगह से जांच के लिए मिट्टी इकट्ठा करें. वैज्ञानिक ने बताया कि करीब सात इंच तक जमीन के अंदर से मिट्टी निकाली जाती है. 10 से 15 दिन में मिट्टी की जांच पूरी हो जाती है. साथ ही उन्होंने लैब में भेजने से पहले मिट्टी को धूप में न सुखाने की सलाह की सलाह दी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today