Advertisement
ठंड में घर की बागवानी का खास ध्यान रखने की जरूरत, कृषि वैज्ञानिक ने दिए ये टिप्स, देखें वीडियो

ठंड में घर की बागवानी का खास ध्यान रखने की जरूरत, कृषि वैज्ञानिक ने दिए ये टिप्स, देखें वीडियो

सर्दियों के मौसम में घर की बागवानी का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. ठंड की वजह से रोग लगने और पौधों के खराब होने की संभावना भी रहती है. इसलिए लोग सर्दियों में खास खयाल रखते हैं. लखनऊ के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष और प्रधान वैज्ञानिक डॉ अखिलेश दुबे अध्यक्ष से किसान तक की टीम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सर्दियों में बागवानी का ध्यान रखने को लेकर कई टिप्स दीं. उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में पौधों की लगातार सिंचाई करते रहें. साथ ही कहा कि गमले की मिट्टी के ऊपर पत्तियां बिछा देनी चाहिए. 1 लीटर पानी में 2 ग्राम सल्फर मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सफेद रंग की हल्की पॉलीथीन से बागवानी को ढक देना चाहिए. ऐसा करने से मिट्टी का तापमान बना रहता है.