भारत में चाय की खेती बहुत पुराने समय से की जा रही है. वर्ष 1835 में सर्वप्रथम अंग्रेजों ने असम के बागो में चाय लगाकर इसकी शुरुआत की थी. वर्तमान समय में भारत के कई राज्यों में चाय की खेती की जाती है. इससे पहले चाय की खेती केवल पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती थी, लेकिन अब यह पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानों क्षेत्रों तक पहुंच गई है. विश्व में भारत को चाय उत्पादन के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त है. दुनिया की तक़रीबन 27 प्रतिशत चाय का उत्पादन भारत में ही किया जाता है. इसके साथ ही 11 प्रतिशत चाय उपभोग के साथ भारत सबसे बड़ा चाय का उपभोगकर्ता भी है. चाय को पेय प्रदार्थ के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है. अगर आप चाय का सेवन सिमित रूप में करते हैं तो आपको इसके कई फायदे भी प्राप्त होते हैं. इस वीडियो में जानें चाय की खेती कैसे करते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today