देशभर में खेती-किसानी को लेकर नई तकनीक और प्रयोग हो रहे हैं. किसान खेती में नई तकनीक को अपनाकर खेती में अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. वहीं कई किसान मल्टी लेयर फार्मिंग से अच्छी खेती करके बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं. इसी क्रम में बीते कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश के रहने वाले आकाश चौरसिया भी मल्टी लेयर फार्मिंग पर काम कर रहे हैं. आकाश ने अपने खेतों से ही Multi Layer Farming करने की शुरूआत की और इसमें सफलता मिलने के बाद उन्होंने इस विषय पर काफी रिसर्च किया और अपने साथ अन्य किसानों को भी इससे जोड़ा.आज आकाश हजारों लोगों को मल्टी लेयर फार्मिंग की ट्रेनिंग दे चुके हैं देखें वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today