हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव मैं किसान अनाज मंडियों में जगह न होने के चलते सड़क से लेकर श्मशान घाट तक गेहूं डालने पर किसान मजबूर हो रहा है, किसान अपने साल भर की कड़ी मेहनत से उगाया अनाज श्मशान घाट में डालने पर मजबूर हो रहा है. इस बार किसानों की गेहूं की आवक इतनी हुई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर श्मशान घाट तक गेहूं की ढेरियां ही नजर आ रही है. आलम यह हुआ कि राष्ट्रीय राजमार्ग को वनवे करना पड़ा इसे सरकार व प्रशासन की बदइन्तजामी कहे या किसानो की बदकिस्मती पहले मौसम और ओलावृष्टि की मार झेल कर टूट चुका किसान को अब ये मंजर भी देखना पड़ा. कांग्रेस में पूर्व मंत्री रहे आनंद सिंह डांगी के गांव में स्थित अनाज मंडी का यह हाल है तो आम जगह क्या इंतजाम रहे होंगे.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today