मोटे अनाज (Millets) से बने उत्पादों को लेकर इन दिनों लोगों में कृषि विश्वविद्यालयों (Agricultural Universities) के द्वारा जागरूकता फैलाई जा रही है. वहीं मोटे अनाज से बने हुए तरह-तरह की रेसिपी की प्रदर्शनी भी लागाई जा रही है. जिससे कि लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त रखें. सरकार के द्वारा 2023 को मिलेट्स वर्ष (millets year 2023) के रूप में मनाने की घोषणा हुई है तो वही आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय फैजाबाद (acharya narendra dev krishi vishwavidyalaya faizabad) की प्रोफेसर डॉ. साधना सिंह (dr sadhana singh ) ने मोटे अनाज से बने हुए समोसा, मठरी, पेडा, लड्डू और गुड़ और मोटे अनाज से बने हुए खाने की चीजों का प्रदर्शन किया और साथ ही इसके फायदे भी गिनाएं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today