महाराष्ट्र के पुणे में डिंगोरे गांव के निवासी प्रगतिशील किसान दत्तात्रेय बीते कुछ वर्षों से प्याज की खेती के साथ इसके बीज की खेती और इसके संरक्षण पर काम कर रहे हैं. प्याज की खेती (Onion Farming) तो यहां क्षेत्र के अधिकांश किसान कर रहे हैं, लेकिन इसके बीज की खेती और इसके संरक्षण पर कुछ चुनिंदा किसान ही काम कर रहे हैं. इस वीडियो की मदद से जानें कैसे प्याज के बीजों की खेती और इस पर काम कर यह किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. देखिए किसान तक संवाददाता अंकित शर्मा की ये खास रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today