हरियाणा की रहने वाली पलक अरोड़ा महज 23 साल की हैं, बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी करने के बाद उन्होंने इस उम्र में ही एक स्टार्टअप की शुरूआत की है. सतगुरू सुपरफूड्स के नाम स्टार्अप से पलक लोगों को मिलेट्स के फूड प्रोडक्टस बेच रही हैं. पलक ने अपनी प्रोसेसिंग यूनिट में सोलर एनर्जी का भरपूर प्रयोग किया, इस यूनिट में उन्होंने सोलर ड्रायर और एनर्जी प्रोड्यूस करने के लिए छत पर सोलर पैनल लगाए हैं. इस वीडियो में वो बता रही हैं कि कैसे सौर्य ऊर्जा का सही प्रयोग करने से उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today