
हम सबको घर में हरियाली और फूलों से भरा बगीचा पसंद होता हैं. लेकिन अक्सर ये होता है कि हम जोश-जोश में नर्सरी से महंगे पौधे तो ले आते हैं, पर कुछ ही दिनों में वे सूखने लगते हैं. फिर हम सोचने लगते हैं कि शायद अच्छे से गार्डनिंग नहीं किए हैं.

लेकिन रुकिए, गलती आपकी नहीं, शायद पौधों के चुनाव की है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बालकनी या छत पर रखा हर गमला फूलों से लदा रहे और आपको माली की तरह घंटों मेहनत भी न करनी पड़े, तो ये 5 पौधे अपने गमले में लगा सकते हैं.

जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका काम है. इसे चाहे आप कड़ी धूप में रखें या पानी देना एक-दो दिन भूल जाएं, यह हमेशा खीला रहता है. गुलाबी और सफेद फूलों वाला यह पौधा 10-20 रुपये में मिल जाता है और सालों भर खिलता है. साथ ही इसे गमले में लगाना भी आसान होता है.

गुड़हल एक ऐसा पौधा है जो हर भारतीय घरों की शान है. आजकल इसकी ‘हाइब्रिड’ वैरायटी आती हैं जो छोटे से गमले में भी ढेरों फूल देती हैं. बस इसे थोड़ी धूप और महीने में एक बार खाद देना होता है, फिर देखिए इसका कमाल!

शाम के समय मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर को महका देती है. यह एक बार लगा लिया तो सालों-साल आपके साथ रहेगा. लेकिन मोगरे के पौधों को सर्दियों में थोड़ी छंटाई करनी चाहिए, और गर्मी आते ही यह फूलों से भर जाएगा.

जब मई-जून की गर्मी में अच्छे-अच्छे पौधे दम तोड़ देते हैं, तब कनेर शान से खिलता है. यह सड़क किनारे भी उग जाता है, तो सोचिए आपके गमले में कितना सुरक्षित रहेगा. इसके पीले और गुलाबी फूल बहुत प्यारे लगते हैं.

इस पौधे के सफेद फूल न केवल दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इनकी खुशबू पूरे घर को महका देती है. यह पौधा गमले में आसानी से पनपता है और सालों-साल चलता है. बस इसमें अगर 15-30 दिनों के बीज खाद डाल दें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today