खेती किसानी में आजकल ऐसे कई आविष्कार हो रहे हैं जिनकी कल्पना शायद आप और हम ना करे पाएं. वाराणसी (Varanasi) के सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ अनंत बहादुर (Dr. Anant Bahadur) ने ऐसा ही कमाल किया है. उन्होंने एक ही पौधे से दो अलग तरह की सब्जियां उगाने का सफल प्रयोग किया है. जिसका नाम पॉमैटो दिया है. इसमें एक ही पौधे से आलू और टमाटर दोनों की पैदावार होगी. इन पौधों के जरिए किसानों को दोहरा फायदा मिलेगा. इस वीडियो में देखें क्या है पॉमैटो और कैसे एक ही पौधे में उगेंगे आलू-टमाटर (Potato-Tomato)
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today