कृषि क्षेत्र में बढ़ते तकनीकी प्रयोग के चलते किसानों के काम को आसान बनाया है. अब किस भी नई तकनीकी यंत्र और औजार का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनका काम आसान ही नहीं हुआ है बल्कि इससे उनकी आमदनी भी बढ़ी है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद ऐसे ही दो युवा ने कानपुर में किसानों के लिए ऐसे औजार बनाने का काम शुरू किया जो किसान के लिए मददगार हो. विकल्प नाम के स्टार्ट अप के माध्यम से इसके संस्थापक आनंद चतुर्वेदी ने E-bider नाम का एक बैटरी औजार बनाया है. जिसके माध्यम से धान, गेहूं यहां तक कि जायद की फसल में निराई गुड़ाई का काम बड़े ही आसानी से किया जा सकता है. इस में लगी हुई बैटरी एक बार चार्ज होने पर 6 घंटे तक चलती है और एक बार किसान इसको 1 एकड़ तक खेत की निराई गुड़ाई कर सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today