देश ही नहीं दुनिया में इलाहाबादी अमरूदों का जलवा बरकरार है. सफेदा और सुर्खा किस्म के अमरूदों की मांग सबसे ज्यादा होती है. इस बीच लखनऊ के उपोष्ण बागवानी संस्थान ने अमरूद की बागवानी का एक नया तरीका इजाद किया है. जिससे अमरूदों के उत्पादन से लेकर क्वालिटी में इजाफा हुआ है. स्टेयर विधि के जरिए अमरूद की शाखाओं को 90 डिग्री पर मोड़ कर तारों के सहारे फैलाया जाता है. इस तकनीक से पैदा होने वाले अमरूदों का आकार बड़ा होता है और उत्पादन भी ज्यादा होता है. बाजार में भी ये इस तकनीक से उगाए गए अमरूद अच्छा मुनाफा देते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today