ऐसे बहुत सारे किसान हैं जो खेती के साथ-साथ मुर्गी, बत्तख और बटेर पालन करके शानदार मुनाफा कमा रहे हैं. वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं जो इन पक्षियों के मीट का व्यवसाय करने के साथ-साथ अंडा से चूजा भी तैयार करने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल वैशाली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर के वैज्ञानिकों ने कम लागत में अंडे से चूजा निकालने की कृत्रिम मशीन बनाई है. वहीं इस मशीन की कीमत 3000 रुपये रखी गई है. देखें किसान तक का वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today