खाद्य प्रसंस्करण यानी फ़ूड प्रोसेसिंग के अंतर्गत खाने के कच्चे माल को प्रोसेस करके बेचा जाता है. प्रोसेस्ड फ़ूड की सेल्फ़ लाइफ़ लंबे समय तक रहती है. भारत में प्रोसेस्ड फ़ूड की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आसान भाषा में आपको समझाएं तो जैसे दूध से खोया और पनीर बनाया जा सकता है, टमाटर से केचअप, सूप पाउडर और सॉस, वहीं आलू से चिप्स, अंगूर से किशमिश बनाने की विधि को ही फूड प्रोसेसिंग कहते हैं. फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट किसानों के लिए किस तरह फ़ायदेमंद हो सकती है? इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है? इसके लिए देखिए ये वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today