Advertisement
किसी लड़ाकू टैंक से कम नहीं किसानों का ट्रैक्टर, अब दुश्मनों पर दागेगा मिसाइल, देखें VIDEO

किसी लड़ाकू टैंक से कम नहीं किसानों का ट्रैक्टर, अब दुश्मनों पर दागेगा मिसाइल, देखें VIDEO

किसानों की जान कहलाने वाला ट्रैक्टर अब सैनिकों की भी शान बन रहा है. सेना ने ट्रैक्टर पर एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) सिस्टम लगाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देख सकते हैं कि ट्रैक्टर को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल कैरियर में तब्दील किया गया है. कहा जा रहा है कि ये पंजाब और गुजरात से सटे पाकिस्तान सीमा पर काफी मददगार साबित हो सकता है. टैक्टर किसी भी तरह के भौगोलिक क्षेत्र में चलने लायक होता है इसलिए इसे आसानी से कैमोफ्लॉज में बदला जा सकता है. ताकि रेगिस्तानी या हरियाली वाले इलाके में यह छिप जाए. दुश्मन पर चुपके से हमला किया जा सके. दुश्मन के बंकर, टैंक या बख्तरबंद वानहों को उड़ाया जा सके.

Farmers tractor is no less than a battle tank know benefits