64 साल के रमेश गेरा एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं. एडवांस फार्मिंग की मदद से वो नोएडा में रह कर भी केसर उगा पा रहे हैं. गेरा ने 2006 में साउथ कोरिया में केसर की एडवांस फार्मिंग करना सीखा. फिर भारत आ कर 2017 में अपने रिटायरमेंट के बाद केसर की खेती नोएडा में ही करनी शुरू की. लेकिन, शुरुआती दो साल में इसकी खेती में कोई खास सफलता नहीं मिली. फिर गेरा ने कश्मीर जा कर वहां की खेती को समझा और वहां से बीज ला कर नोएडा में फिर से केसर उगना शुरू किया. अब वो 10 गुणा 10 फुट के कमरे में लाखों का केसर नोएडा में सफलता पूर्वक उगा पा रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today