काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के वैज्ञानिकों ने देश को एक से बढ़कर एक धान गेहूं और दलहन की किस्म दी है. यहीं के वैज्ञानिक महेंद्र नारायण सिंह ने मूंग की एक नई किस्म को विकसित किया है जिसका नाम है HUM 27. मूंग की यह किस्म 65 दिनों में तैयार होती है. वहीं इसका उत्पादन भी भरपूर है. इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा 28 फ़ीसदी है जो सर्वाधिक है. इसके अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन को देखते हुए तैयार की गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today