Swaraj Tractors ने बढ़ाए ट्रैक्‍टर्स के दाम, इस तारीख से लागू होंगे नए रेट

Swaraj Tractors ने बढ़ाए ट्रैक्‍टर्स के दाम, इस तारीख से लागू होंगे नए रेट

महिंद्रा ग्रुप की कंपनी Swaraj Tractors ने 21 अप्रैल 2026 से ट्रैक्टर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इनपुट लागत बढ़ने के चलते अलग-अलग मॉडलों और क्षेत्रों के अनुसार दाम बढ़ेंगे.

Advertisement
Swaraj Tractors ने बढ़ाए ट्रैक्‍टर्स के दाम, इस तारीख से लागू होंगे नए रेटस्‍वराज ट्रैक्‍टर

Mahindra & Mahindra Group का हिस्सा Swaraj Tractors ने आज (मंगलवार) अपनी घरेलू ट्रैक्टर रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की, जो 21 अप्रैल, 2026 से लागू होगी. कीमतों में यह बढ़ोतरी इनपुट कमोडिटीज की लागत में वृद्धि के कारण हुई है. कीमतों में बढ़ोतरी कितनी होगी, यह अलग-अलग ट्रैक्टर मॉडलों और क्षेत्रों के अनुसार तय होगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने इससे पहले 6 अप्रैल से अपनी नॉन-इलेक्ट्रिक SUV और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतें 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी की वजह बढ़ती लागत को बताया.

SUV और CV गाड़‍ियों के दाम भी बढ़ाए 

कंपनी ने एक बयान में कहा, "महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी ICE (पावर्ड) SUV और CV रेंज की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान करती है, जिसमें पूरे पोर्टफोलियो में औसतन 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी." महिंद्रा वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है. भारत में इसका बिजनेस बहुत बड़ा है खेती-किसानी में बड़ा नाम है. ट्रैक्टर के रेट बढ़ने से खेती पर भी बड़ा असर दिख सकता है.

वर्तमान में इतनी है महिंद्रा ट्रैक्‍टरों की कीमत

2026 तक, भारत में महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत 3.30 लाख से 20.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जो मॉडल, HP और फीचर्स पर निर्भर करती है. लोकप्रिय सीरीज में OJA (4.97-8.5 लाख रुपये), SP Plus (6.97-₹7.27 लाख रुपये), और छोटे खेती के कामों के लिए JIVO शामिल हैं. लोकप्रिय मॉडल अक्सर 5-9 लाख रुपये की रेंज में आते हैं.

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भी बढ़ाए दाम

इससे पहले एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. एस्कॉर्ट्स के दाम 15 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं. कंपनी ने कहा है कि 15 अप्रैल 2026 से उसके Escorts, Farmtrac और Powertrac ब्रांड के ट्रैक्टर महंगे हो जाएंगे, जबकि Kubota ब्रांड इससे बाहर रहेगा. कीमतों में यह बढ़ोतरी सभी मॉडल, वैरिएंट और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग लागू होगी.

कीमत बढ़ाने के पीछे क्या वजह?

कंपनी का यह फैसला बढ़ती लागत और मार्जिन को संतुलित रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इनपुट कॉस्ट में इजाफा और बाजार की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनियां समय-समय पर कीमतों में संशोधन करती हैं. ऐसे में यह कदम सीधे तौर पर ग्राहकों यानी किसानों की जेब पर असर डाल सकता है.

मार्च 2026 में बिक्री का प्रदर्शन

कीमत बढ़ाने के ऐलान के साथ कंपनी ने मार्च 2026 के अपने बिक्री आंकड़े भी साझा किए हैं. Escorts Kubota ने मार्च 2026 में कुल 12,119 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 11,374 यूनिट्स के मुकाबले 6.6 प्रतिशत ज्यादा है. घरेलू बाजार में बिक्री 11,582 यूनिट रही, जिसमें 7.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, निर्यात में गिरावट देखने को मिली और यह आंकड़ा 599 से घटकर 537 यूनिट पर आ गया.

कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा

ट्रैक्टर बाजार में प्रतिस्पर्धा भी तेज बनी हुई है. Mahindra & Mahindra ने मार्च 2026 में 43,403 यूनिट की बिक्री के साथ 33 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. वहीं TAFE और Sonalika भी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और आने वाले समय में कीमत और रणनीति दोनों मोर्चों पर मुकाबला और तेज हो सकता है.

POST A COMMENT