सहारनपुर के मेरवानी में रहने वाले 69 साल के प्रगतिशिल किसान आदित्य त्यागी हरी की जगह लाल भिंडी (Red Ladyfinger) उगाकर आजकल चर्चाओं में हैं. इंडिया टुडे के किसान तक से बातचीत में किसान आदित्य त्यागी ने बताया कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी से वो लाल भिंडी के बीज लेकर आए थे. उन्होंने एक बीघे में लाल भिंडी की खेती की थी. उन्होंने बताया कि उसकी पैदावार बहुत अच्छी हुई है. बाजार में हरी भिंडी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है. वहीं लाल भिंडी 70 से 80 रुपये प्रति किलो के रेट से ग्राहक खरीद ले रहे हैं.
red lady finger farming lal bhendi farming in UP to make income and profit
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today