उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मना रही है. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि राज्य डबल इंजन सरकार के तहत सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है. इसके आगे उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों से धान और गेहूं पहले दलालों के माध्यम से खरीदे जाते थे. हमने दलाल और बिचौलियों को हटाया दिया है. आज उपज की खरीद का पैसा, सीधे अन्नदाता किसान के खाते में पहुंच रहा है. हमारी सरकार में अब तक दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today