अगर किसान नियमित फसल के साथ अतिरिक्त आय लेना चाहते हैं तो वे खाली पड़ी जमीन पर गेंदे की खेती करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं. गेंदे के फूलों की बाजार मांग को देखते हुए किसानों के लिए इसका उत्पादन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. बड़ी बात तो यह है कि इसकी खेती कम जगह पर भी आसानी से की जा सकती है. अगर आपके पास 1 हेक्टेयर भी जमीन है तो आप इसकी खेती कर हर साल करीब 15 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. इसके उत्पादन काल में आने वाली सावधानियों को ध्यान में रखें तो अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. देखिए ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today