नेपाल प्रभाग के जल अधिग्रहण क्षेत्र (water catchment area) में दो दिन से भारी बारिश हो रही है. ऐसे में इस कारण बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) जिले के कोसी इलाके (Kosi Area) में कोसी नदी (Kosi River) का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ की फसल डूब गई है. जिले के बसन्तपुर, सरायगढ़, निर्मली, मरौना सहित सदर प्रखंड के दर्जनों गांव के किसान परेशान हैं. किसान ने बताया कि कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से पानी बांध के किनारे तक भर गया है. जिसकी वजह से मूंग, पटसन, मिर्च, सहित सब्जी की फसल पानी में डूब गई. किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. देखिए हमारे संवाददाता की ये खास रिपोर्ट.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today