आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा सब्जी की एक से बढ़कर एक किस्मे तैयार की गई है . संस्थान से ही रिटायर हो चुके वैज्ञानिक शिवपूजन सिंह ने लौकी की कई किस्म तैयार की है. उनके द्वारा विकसित किस्म के रूप में नरेंद्र शिवानी देश की सबसे लंबी लौकी की किस्म है तो वहीं दूसरी नरेंद्र माधुरी है जो गोलाकार में होती है और इसका स्वाद भी काफी मीठा होता है . आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में सब्जी से भरपूर उत्पादन लेने के लिए यहां के प्रधान साइंटिस्ट प्रोफेसर सी एन राम ने टनल तकनीक के माध्यम से सब्जी की खेती को लगाया है. इस तकनीक के माध्यम से सब्जियों की लंबाई भरपूर होती है. वहीं उनका उत्पादन भी बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि इससे उत्पादन में 20 से 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो जाती है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today