Advertisement
हल्दी की इस किस्म में बंपर उत्पादन, किसानों की कमाई में हुआ इजाफा, देखें वीडियो

हल्दी की इस किस्म में बंपर उत्पादन, किसानों की कमाई में हुआ इजाफा, देखें वीडियो

देश के भीतर हल्दी की कई प्रजातियां मौजूद हैं. आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित हल्दी की कई प्रजातियां को किसान खूब प्रयोग कर रहे हैं . आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय की एक प्रजाति है नरेंद्र हल्दी 98. इस किस्म की खासियत है कि इसका उत्पादन भरपूर होता है. प्रति हेक्टेयर 350 क्विंटल इसका उत्पादन होता है. वहीं इस हल्दी का आकार काफी बड़ा होता है जिसके चलते किसान इसकी खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. भारतीय मसाला परियोजना के अंतर्गत इस किस्म को बढ़ाने का प्रयास जारी है.